सपा ने क्रांतिकारियों संग समाजवादी पुरोधा लोहिया को किया याद, उनके व्यक्तित्व पर की चर्चा...

सपा ने क्रांतिकारियों संग समाजवादी पुरोधा लोहिया को किया याद, उनके व्यक्तित्व पर की चर्चा...

वाराणसी/भदैनी मिरर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पुरोधा डॉ. राम मनोहर लोहिया की 111 वीं जयंती अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर मनाई । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । इसके बाद  विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही सपाइयों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर उनको नमन किया एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि डॉ. लोहिया भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता थे। लोहिया जी के पिता हीरालाल अध्यापक थे और गांधी जी के अनुयायी थे। जब उनके पिता गांधी जी से मिलने जाते थे तो साथ में राम मनोहर लोहिया को भी ले जाते इसके कारण गाँधी जी के विराट व्यक्तित्व का उनके जीवन पर गहरा असर हुआ। उन्होंने पूरे जीवन गरीबों के हित के लिए संघर्ष किया। विचार गोष्ठी का संचालन महानगर महासहिव जितेंद्र यादव ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री बहादुर सिंह यादव, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉ उमाशंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, संजय यादव राधाकृष्णन,डॉ ओ पी सिंह,महानगर उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, जिला महासचिव आनंद मौर्या, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।