मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष बने रामसुंदर यादव, बोले 2022 में फतह करेंगे उत्तरप्रदेश...

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष बने रामसुंदर यादव, बोले 2022 में फतह करेंगे उत्तरप्रदेश...

वाराणसी/भदैनी मिरर। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा के अनुमोदन पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा सेवापुरी के राजातालाब से रामसुंदर यादव को मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिला उपाध्यक्ष पद पर नामित किए जाने पर रामसुंदर यादव ने अर्दली बाजार स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने  कहा कि 2022 मिशन अब दुर नहीं है और हम सभी समाजवादी साथियों को 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। 

उन्होंने कहा कि जनता उम्मीद भरी निगाहों से  राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी की तरफ देख रही है। इसके साथ रामसुंदर यादव को सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इस दौरान प्रदेश सचिव रामसिंह यादव, अजीत यादव एडवोकेट, नवनियुक्त प्रधान चन्द्र जीत यादव, समाजवादी छात्रसभा आईटी सेल के जिला प्रभारी किशन यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।