मनोज तिवारी ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ दरबार में टेका मत्था

भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने गुरुवार को बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया।

मनोज तिवारी ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ दरबार में टेका मत्था

वाराणसी। भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने गुरुवार को बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। सुबह वह विश्वनाथ धाम पहुंचे और विधि-विधान से बाबा का षोडशोपचार पूजन किया। मंदिर के अर्चक गनपत झा ने पूजन कराया। उन्होंने बाबा के स्वर्ण शिखर को नमन किया और धाम का भ्रमण किया।

 बाहर निकलते वक्त उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराशा नहीं किया और उनके साथ खुद सेल्फी खिंचवाई। बाबा का दर्शन-पूजन करने के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।