गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी, घाट पुरोहितों और रहनवारों की बढ़ी धुकधुकी...

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी, घाट पुरोहितों और रहनवारों की बढ़ी धुकधुकी...

वाराणसी, भदैनी मिरर। लगातार हो रहे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की वजह से अब गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। यूपी के प्रयागराज, मिर्जापुर, बनारस के साथ-साथ यमुना के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है। काशी में जान्हवी अब तेजी से घाट की सीढ़ियां चढ़ रही है। जैसे जैसे पानी चढ़ रहा है वैसे वैसे लोगों की धुकधुकी भी बढ़ रही है। माता शीतला के मंदिर तक गंगा पहुंच चुकी है। मंदिर को स्पर्श कर लिया है।


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, वाराणसी में शुक्रवार की रात 08 बजे तक गंगा का जलस्तर 63.08 मीटर था। यह चेतावनी बिंदु से 7.18 मीटर नीचे हैं। गंगा जलस्तर का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। लगातार बढ़त जारी है। शुक्रवार को सुबह गंगा के जलस्तर में दो मीटर से ज्यादा का बढ़ाव दर्ज किया गया था।गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से अस्सी से राजघाट के किनारे स्थित छोटे मंदिर और मढ़ियां पानी में समा गए हैं। वहीं, पलट प्रवाह से वरुणा तटवासियों में खलबली मचनी शुरू हो गई है। कोनिया, नक्खी घाट, ऊंचवा, सिंधवा घाट सहित आसपास के अन्य इलाकों के भवन बाढ़ के पानी से घिर सकते हैं।