वाराणसी में बढ़ते गंगा जलस्तर को देखते हुए DM ने लिया घाटों का जायजा...

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, डीएसपी काशी आरएस गौतम और एनडीआरएफ के अधिकारियों गंगा में पेट्रोलिंग कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।   

वाराणसी में बढ़ते गंगा जलस्तर को देखते हुए DM ने लिया घाटों का जायजा...

वाराणसी,भदैनी मिरर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो ही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते जलस्तर में कारण अब गंगा चेतावनी बिंदु से महज कुछ ही सेंटीमीटर दूर है। तटवर्ती क्षेत्रों में भी गंगा का पानी घुस चुका है। लोग पलायन भी करने लगे हैं।  जिसे देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, डीएसपी काशी आरएस गौतम और एनडीआरएफ के अधिकारियों गंगा में पेट्रोलिंग कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।   


 
निरीक्षण के दौरान मौजूद एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि सभी रैन बसेरों तथा बाढ़ राहत शिविरों को आज से ही चालू कर दिया जाए।  उन्होंने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग सहित आपदा राहत व अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी अपनी ड्यूटी पर लग जायें। 

रैन बसेरों की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा बाढ़ राहत शिविरों का भ्रमण करके सम्बंधित तहसील कर्मियों व अन्य सम्बन्धित विभाग के कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया है, बाढ़ चौकियां 24 घंटे संचालित रहेंगी।यदि जल स्तर के बढ़ने की रफ्तार बनी रहती है तो कल शाम तक चेतावनी स्तर पर पहुंच जायेगा। घाट के किनारे निवासियों, सैलानियों तथा नाविकों सहित सभी को घाटों पर जा कर घूमने फिरने, नहाने तथा बोटिंग आदि को प्रतिबंधित कर दिया गया है। घाट की जल पुलिस को निगरानी पर लगाया गया है तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सम्बंधित थानों को भी भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने अस्सी घाट से राजघाट तक एनडीआरएफ की बोट से गंगा का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक उपायों के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर नाविकों से बातचीत भी की।  उन्होंने बताया कि गंगा में पानी का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी में गंगा नदी का लेवल वार्निग बिंदु से अब सिर्फ आधा मीटर ही नीचे है। पानी कहां से कहाँ से शहर में घुस सकता है। उन क्षेत्रों को देखा गया है। 

 डीएम ने बताया की 35 परिवार कोनिया और सरैया एरिया से वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ने से हमारे शरणार्थी शिविर में भी आये हैं। आज शाम से हम लोग मुनादी भी करने जा रहे हैं कि जिन्हे दिक्कत है वो हमारे बाढ़ शिविर में आ जाएं। वहां उनके लिए भोजन पानी की सुविधा रहेगी। 

उन्होंने बताया कि आने वाले दो तीन दिन लगातार जलस्तर बढ़ने की आशंका है इसलिए यह एक्सरसाइज़ जारी रहगी और सुबह-शाम पेट्रोलिंग करके यह देखा जाएगा कि कहां-कहां इलाकों में पानी भर सकता है या भर रहा है और ऐसे इलाकों में रहने वालों को मुनादी करवाकर यह कहा जा रहा है कि वो हमारे बाढ़ शिविर में आ जाएं।