#BigBreaking: लगातार हो रही बारिश से ढहा मकान, एक मासूम की मौत परिजन घायल, जारी है इलाज...

#BigBreaking: लगातार हो रही बारिश से ढहा मकान, एक मासूम की मौत परिजन घायल, जारी है इलाज...

वाराणसी, भदैनी मिरर। चक्रवात 'ताउते' का असर अब पूर्वांचल में भी देखने को मिल रहा है। विगत 48 घण्टों से हो रही बारिश के चलते अब कच्चे और पुराने पक्के मकानों के गिरने की खबरें भी सामने आने लगी है। बुधवार की रात से हो रही बारिश के चलते बनारस के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मकान ढह गया जिसके चपेट में आने से पांच लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिसमें इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी है।


फुलवरिया (कैंट) में गुरुवार की सुबह मकान गिरने से एक ही परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए। मकान गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि क्षतिग्रस्‍त मकान फुलवरिया फ्लाईओवर परियोजना के दायरे में था, मालिक सुजीत को मुआवजा राशि मिल चुका है। एक महीने पूर्व मकान खाली करने की नोटिस दी जा चुकी है। मकान के पिछले हिस्से में फ्लाईओवर की पाइलिंग भी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, इमरजेंसी में इलाज के दौरान 5 साल राज की मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्यों का इलाज इमरजेंसी में चल रहा है। परिवार के बबीता(25), सुजीत(35), सौरभ(11) और राज(5) अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राज को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार, सुजीत को हल्की चोट आई है। बाकी का इलाज चल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मकान जर्जर हो चुका था। रात से ही शुरू तेज बारिश के चलते अचानक भोर के समय मकान ढह गया। घायलों की पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। वह घायलों को मकान के मलबे बाहर निकालने में जुट गए और कैंट थाने की पुलिस को सूचना दी।