गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारि नेहा सिंह ने बनाया एकल कामधेनु की फिंगर प्रिंट पेंटिंग...

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वैदिक विज्ञान की छात्रा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारि नेहा सिंह ने विश्व की सबसे बड़ी गौ माता की पेंटिंग बनाने का दावा किया है। 

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारि नेहा सिंह ने बनाया एकल कामधेनु की फिंगर प्रिंट पेंटिंग...

वाराणसी, भदैनी मिरर । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वैदिक विज्ञान की छात्रा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारि नेहा सिंह ने विश्व की सबसे बड़ी गौ माता की पेंटिंग बनाने का दावा किया है। 

यह चित्रण 62.46 वर्ग मीटर (672 वर्ग फ़ीट) कैनवास पर लगभग तीन लाख, पचपन हजार,चार सौ अट्ठासी अंगुली के निशान से बनाया है। नेहा ने बिना ब्रश के केवल अपने अंगुली के निशान से गौ माता की पेंटिंग को बनाया है। जिसे बनाने में उन्हें दो महीने का समय लगा था। इस कामधेनु का विमोचन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वित्ताधिकारी, डॉ अभय कुमार ठाकुर ने वैदिक विज्ञान केंद्र प्रांगण में किया गया.

 नेहा सिंह ने पहली बार विश्व की सबसे बड़ी एकल फिंगर प्रिंट पेंटिंग कामधेनु बनाई है। नेहा गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी कृति पेश करेंगी। आठ किताबों की लेखिका एवं अभी तक 5 विश्व रिकार्ड बना चुकी नेहा सिंह का ये 6वें विश्व रिकॉर्ड की तैयारी है।

बता दें, डॉ नेहा सिंह हमेशा इस तरह के अद्भुत कार्यों से सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में ही जुड़ें रहती हैं. उदाहरण के लिए हनुमान चालीसा, दशोपनिषद, श्रीमद्भगवद्गीतादि विषयों पर ही वह अपने अन्य विश्व रिकार्ड बनाई है और वह इस तरह के ही अनेकों कार्य में लगी रहती हैं.