Father's Day: टोक्यो ओलंपिक के लिए हॉकी टीम में चयनित ललित के माता-पिता का कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मान... 

Father's Day: टोक्यो ओलंपिक के लिए हॉकी टीम में चयनित ललित के माता-पिता का कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मान... 

वाराणसी, भदैनी मिरर। फादर्स डे के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में चयनित काशी के लाल ललित उपाध्याय के माता-पिता को सम्मानित किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय और प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने ललित उपाध्याय के माता-पिता को शिवपुर स्थित उनके आवास पर अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर अजय राय ने कहा कि ललित उपाध्याय ने सम्पूर्ण काशी का मान बढ़ाए है। आज हम सब काशीवासी गौरावन्तित महसूस कर रहे है निश्चित रूप से त्याग, समर्पण लगन व संघर्ष से हर चीज हासिल की जा सकती है और हर कामयाब व्यक्ति के पीछे उसके माँ बाप का त्याग, परिश्रम होता है। ऐसे में आज पिता दिवस पर ऐसे माता-पिता जिनका लाल काशी से निकलकर पूरे देश अपने माता पिता व देश का नाम रौशन कर रहे है हम बधाई देते है और बाबा विश्वनाथ से कामना करते है की ओलम्पिक में पदक जीतकर काशी लौटे।


कार्यक्रम में अजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, मनीष मोरोलिया, मनीष चौबे, ओमप्रकाश ओझा, सफक रिजवी, पंकज सिंह डब्लू, चंचल शर्मा, रंजीत तिवारी, अनुभव राय, रोहित दुबे, प्रिंस चौबे, आयुष सिंह आदि लोग उपस्थिति रहे।