चुनाव आयुक्त बोलें- सभी राजनैतिक पार्टियां समय से चाहती है चुनाव, कोविड को देखते हुए बढ़ाएं गए बूथ...

Election commissioner should say all political parties want elections on timeचुनाव आयुक्त बोलें- सभी राजनैतिक पार्टियां समय से चाहती है चुनाव, कोविड को देखते हुए बढ़ाएं गए बूथ...

चुनाव आयुक्त बोलें- सभी राजनैतिक पार्टियां समय से चाहती है चुनाव, कोविड को देखते हुए बढ़ाएं गए बूथ...
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते मुख्य चुनाव आयुक्त

वाराणसी, भदैनी मिरर। यूपी के होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चल रही तैयारियों का जायाजा लेने के बाद चुनाव आयोग ने गुरुवार एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से राय ली गई है और सभी समय से चुनाव चाहते हैं। चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी की कोशिश जारी है। पुलिस प्रशासन से भी इंतजाम पर बात की गई है। 

कोविड प्रोटोकॉल के साथ कराए चुनाव

कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर चुनाव कराए जाएं। कुछ दलों ने रैलियों में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर चिंता जाहिर की। महिलाओं मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर और महिलाओं मतदाताओं की पहचान की व्यवस्था करने की भी सलाह दी गई है। 

अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप

चुनाव आयुक्त ने बताया कि कुछ दलों ने कुछ अधिकारियों पर पक्षपात का भी आरोप लगाया है। अधिकतर राजनीतिक दलों ने धनबल, शराब आदि के प्रयोग को लेकर लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद सभी एसपी, डीआईजी, कमिश्ननर से मिलकर हालात का जायजा लिया गया। इसके बाद सभी नोडल अधिकारियों से चर्चा की गई। सबसे अंत में मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य अधिकारियों से बातचीत की।  

5 जनवरी तक जारी होगी मतदाता सूची

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यूपी में करीब 15 करोड़ वोटर हैं। यूपी में 52 लाख से ज्यादा नए वोटर्स हैं। 800 पोलिंग स्टेशन पर महिला पोलिंग अधिकारी की तैनाती होगी। चुनाव आयोग ने कहा कि 5 जनवरी तक फाइनल मतदाता सूची जारी होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना की वजह से बूथों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या में कमी की गई है। इसके लिए पोलिंग बूथ की संख्या को 11 हजार तक बढ़ाया जाएगा।  मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार बुजुर्गों-दिव्यांगों और कोरोना संक्रमितों को घर से वोट करने की सुविधा दी जाएगी।