निजी गोदाम में मिला मजदूर का संदिग्ध परिस्थिति में शव, कलाई का कटा था नस...

मंडुआडीह थाना अंतर्गत एक निजी गोदाम में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

निजी गोदाम में मिला मजदूर का संदिग्ध परिस्थिति में शव, कलाई का कटा था नस...

वाराणसी,भदैनी मिरर। मंडुआडीह थाना अंतर्गत एक निजी गोदाम में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा कि लोहता थानक्षेत्र के भट्टी निवासी 33 वर्षीय अनिल यादव उसी गोदाम में काम करता है। गुरुवार की शाम जब गोदाम बंद हुआ तो अनिल कहीं नहीं दिखाई दिया। इसपर उसके साथियों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इसी दौरान गोदाम में एक कोने में अनिल पड़ा दिखाई दिया तो मजदूर वहां पहुंचे जहां चारों तरफ खून फैला हुआ था और अनिल की कलाई की नस कटी हुई थी। 

घटना की सूचना मजदूरों ने गोदाम मालिक के साथ ही साथ मृतक के चाचा को भी दी। जानकारी मिलने पर गोदाम पहुंचे चाचा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।  मौके पर थाना प्रभारी मंडुआडीह फ़ोर्स के साथ पहुंचे और फारेंसिक टीम को भी बुलवाया जिसने सभी अहम साक्ष्य इकठ्ठा कर लिए हैं। उसके शव को मर्चरी भेज दिया गया है।