BHU: चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने दिया इस्तीफा, प्रोफेसर शिव प्रकाश सिंह को मिली जिम्मेदारी...

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

BHU: चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने दिया इस्तीफा, प्रोफेसर शिव प्रकाश सिंह को मिली जिम्मेदारी...

वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. अभिमन्यू सिंह का इस्तीफा स्वीकार करते हुए सस्य विज्ञान विभाग (कृषि विज्ञान विभाग) के प्रोफेसर शिव प्रकाश सिंह को बीएचयू प्रशासन ने नया मुख्य आरक्षाधिकारी (चीफ प्राक्टर) नियुक्त किया है.

प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह को 24 मई 2022 को चीफ प्रॉक्टर बनाया गया था. बीएचयू के छात्र रहे प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह चीफ प्रॉक्टर बनने के बाद काफी सक्रिय थे. उनके पहले प्रो. बीसी कापड़ी ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद अभिमन्यु सिंह को दायित्व सौंपा गया था.