आकांक्षा दुबे प्रकरण: संजय सिंह की जमानत पर हुई सुनवाई, अगली हियरिंग 1 जून को...

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे प्रकरण में जिला जेल में बंद सिंगर समर सिंह के करीबी संजय सिंह की जमानत पर मंगलवार को दोपहर दो बजे जिला जज अजय कुमार विश्वेस की अलादत में संजय सिंह की ओर से अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह हाजिर हुए.

आकांक्षा दुबे प्रकरण: संजय सिंह की जमानत पर हुई सुनवाई, अगली हियरिंग 1 जून को...

वाराणसी, भदैनी मिरर। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे प्रकरण में जिला जेल में बंद सिंगर समर सिंह के करीबी संजय सिंह की जमानत पर मंगलवार को दोपहर दो बजे जिला जज अजय कुमार विश्वेस की अलादत में संजय सिंह की ओर से अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह हाजिर हुए. वादिनी आकांक्षा दुबे की मां मधु दूबे की तरफ से अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह गौतम व शशांक शेखर त्रिपाठी ने कोर्ट में हाजिर होकर जबाब दाखिल करने हेतु समय मांगा. जिस पर कोर्ट ने एक जून की तारीख अगली सुनवाई के लिए दे दी. प्रकरण के मुख्य अभियुक्त सिंगर समर सिंह की जमानत जिला जज की अदालत से पूर्व में ही खारिज हो चुकी है.

वहीं, अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा की कोर्ट के आदेश के बाबजूद विवेचक वादिनी मधु दुबे का बयान नहीं करवा रहे है. उन्होंने कहा की आकांक्षा दुबे के अंडर गारमेंट्स पर मिले सुबूत इस बात के गवाह है की आकांक्षा दुबे के साथ कुछ गलत हुआ है, ऐसे में पुलिस का डीएनए टेस्ट करवाना, हमारी लड़ाई को मजबूत बनाएगा. हम दिशा में निर्णायक कानूनी लड़ाई लड़ रहे है.

प्रकरण के मुताबिक वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को खुदकुशी कर ली थी. अभिनेत्री की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके करीबी संजय सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है.