प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज, बोले अजय राय - सरकार को आम आदमी की समस्या से कोई सरोकार नहीं...

प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का आज काशी में समापन हो रहा है. प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत में कहा की सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं.

प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज, बोले अजय राय - सरकार को आम आदमी की समस्या से कोई सरोकार नहीं...

वाराणसी, भदैनी मिरर। राहुल गांधी द्वारा शुरू की गयी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में उत्तर प्रदेश में प्रांत स्तर पर हो रही यह यात्रा का गुरुवार को बनारस के सिरगोवर्धन में समापन होगा। 11 जिलों का भ्रमण करके यह यात्रा बुधवार की शाम प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में देर शाम वाराणसी पहुंची थी। गुरुवार की सुबह कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने सारंगनाथ महादेव और भगवान बुद्ध के दर्शन-पूजन के बाद प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। यात्रा का समापन संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर में होगा। यात्रा की शुरुआत से पहले अजय राय ने कहा कि 11 जिलों में हम अपनी यात्रा में सफल हुए हैं। हमें जबरदस्त तरीके से लोगों का अपनापन और जुड़ाव मिला है। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और व्यापारी से लेकर समाज के सभी वर्ग के लोग प्रदेश और केंद्र की सरकार से परेशान हैं। प्रदेश और केंद्र की सरकार सिर्फ खुद के प्रमोशन में लगी हुई है। उसे आम आदमी की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।

आज यात्रा का रूट

कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा सारनाथ से निकली है। जो पहड़िया, पांडेयपुर, हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, जंगमबाड़ी, मदनपुरा, पांडेय हवेली, सोनारपुरा, शिवाला, भदैनी, अस्सी, लंका, मालवीय प्रतिमा होते हुए सीरगोवर्धनपुर तक जाएगी। यात्रा के रूट पर जितने भी महापुरुषों की प्रतिमाएं मिलेंगी उन्हें कांग्रेसी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आगे बढ़ेंगे।