महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले 4 महिलाओं संग 8 लोग गिरफ्तार, अवैध देह व्यापार के खिलाफ चलाए गए अभियान में हुई कार्रवाई...

कैंट स्टेशन और आसपास चल रहे अवैध देह व्यापार के अड्डों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एसीपी चेतगंज शिवा सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले 4 महिलाओं संग 8 लोग गिरफ्तार, अवैध देह व्यापार के खिलाफ चलाए गए अभियान में हुई कार्रवाई...

वाराणसी, भदैनी मिरर। कैंट स्टेशन और आसपास चल रहे अवैध देह व्यापार के अड्डों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एसीपी चेतगंज शिवा सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सिगरा पुलिस ने अभियान के दौरान चार महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। प्रकरण का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि, मामला सेक्स रैकेट से जुड़ा नहीं था, बल्कि कुछ युवक रोडवेज के समीप महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए व अश्लील गाना गा रहे थे और फब्तियां कस रहे थे। पकड़े गए आरोपी पप्पू पुत्र रामलाल ग्राम सिकंदरपुर थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया,  गोलू कुमार निवास ग्राम पोठी थाना पुनपुन जिला पटना बिहार, सुनील कुमार यादव निवासी ग्राम पिसौर ताढिया थाना शिवपुर, सुजीत निवासी ग्राम सिंधौरा बाजार थाना सिंधौरा और चार युवती-महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने धारा 151, 107, 116 के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। जानकारों का कहना था, कैंट-रोडवेज एरिया में अवैध देह व्यापार का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार में कार्रवाई करनी चाहिए थी।

सादेवेश में थे ऑफर

छापेमारी में शामिल एसीपी से लगायत सभी महिला व पुरूष पुलिसकर्मी इस बार सादेवेश में थे। जैसे ही पुलिस ने धरपकड़ शुरू की लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ पुरूष भी भागते दिखाई दिये। टीम में एसीपी शिवा सिंह, सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह,एसआई आदित्य सिंह, अपराजित सिंह चौहान, संतोष कुमार सिंह आरिफ, महिला एसआई मल्लिका सिंह, महिला कांस्टेबल हैप्पी सिंह, प्रतिमा तिवारी, हिमानी, कांस्टेबल सुबोध सिंह आदि रहे।