8 दरोगाओं का तबादला, प्रकाश सिंह फिर आये काशी जोन तो सौरभ पांडेय गए वरुणा जोन...

8 दरोगाओं का तबादला, प्रकाश सिंह फिर आये काशी जोन तो सौरभ पांडेय गए वरुणा जोन...
अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय और अपराध सुभाष चंद्र दुबे

वाराणसी,भदैनी मिरर। अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय और अपराध सुभाष चंद्र दुबे ने एक बार फिर 8 दरोगाओं का जोन बदल दिया है। जिसमें 4 दरोगा काशी जोन तो 4 दरोगा वरुणा जोन स्थानांतरित किया गया है। 

ब्रम्हनाल चौकी से सिगरा थाने पर स्थानांतरित हुए क्राइम टीम के दरोगा प्रकाश सिंह को पुनः काशी जोन स्थानांतरित किया गया है, जबकि चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड सौरभ पांडेय को वरुणा जोन भेजा गया है। 

थाना लक्सा से बालमुकुंद को वरुणा जोन, थाना लक्सा से ही श्रीकांत मौर्य को भी वरुणा जोन भेजा गया है। राजेश राम को थाना जैतपुरा से काशी जोन, सुनील कुमार यादव को मंडुवाडीह से काशी जोन, राजकुमार वर्मा थाना मंडुवाडीह को काशी जोन और अमित कुमार सिंह को थाना रामनगर से वरुणा जोन भेजी गई है।