माता अन्नपूर्णा का धनतेरस से अन्नकूट तक होगा स्वर्णमयी दर्शन, बटेंगे चांदी के सिक्के, जाने इस वर्ष क्या है खास...

परंपरानुसार इस वर्ष भी धनतेरस से माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी दर्शन अन्नकूट तक होगा. यह जानकारी मंदिर के महंत शंकरपुरी ने पत्रकारवार्ता में दी है.

माता अन्नपूर्णा का धनतेरस से अन्नकूट तक होगा स्वर्णमयी दर्शन, बटेंगे चांदी के सिक्के, जाने इस वर्ष क्या है खास...
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते महंत अन्नपूर्णा मंदिर शंकरपुरी जी।

वाराणसी,भदैनी मिरर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष की तरह भी धन-धान्य की देवी मां अन्नपूर्णा का स्वर्णमयी दर्शन धनतेरस के अवसर पर आगामी 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर अन्नकूट पर्व तक चलेगा। गुरुवार को बांसफाटक स्थित श्रीकाशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट के दुसरीं शाखा के सभागार में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान महंत शंकरपुरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि धनतेरस 23 अक्टूबर से स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के 3 दिवसीय दर्शन के लिए मां के दरबार खुलेगा। उन्होंने बताया कि भक्त मन्दिर के प्रथम तल पर स्थित माता के दर्शन करेंगे। गेट पर ही माता का खजाना और लावा वितरण भक्तों में किया जाएगा। दर्शन के बाद भक्तों को पीछे के रास्ते से राम मंदिर परिसर होते कालिका गली से निकास दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में जगह-जगह वालेंटियर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिसर में दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेडिकल की व्यवस्था की भी रहेगी। स्वर्णमयी माँ अन्नपूर्णा का छोटी दीपावली से अन्नकूट पर्व तक के दर्शन भोर में 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगा। वीआईपी समय शाम 5 से 7 रहेगा। वृद्ध और दिव्यांगों के लिए दर्शन की सुगम व्यवस्था रहेगी। मन्दिर परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

इस वर्ष बटेंगे चांदी के सिक्के

महंत शंकरपुरी ने बताया की पूरे भारत में काशी में स्थित मां का ही एक ऐसा दरबार है जहां मां का खजाना भक्तों में निःशुल्क वितरित किया जाता है। इस वर्ष मां के खजाने के साथ चांदी, तांबे और अष्टधातु के सिक्के भी निःशुल्क बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया की वितरण के लिए 30 किलो चांदी का सिक्का मंगाया गया है।