दांतों की समस्या से हो सकता है हार्ट डिजीज, बोले डॉ अमर अनुपम दांतों की सफाई करवाने से कमजोर नहीं होते है दांत...

The problem of teeth can cause heart disease, said Dr. Amar Anupam, teeth are not weakened by cleaning the teeth. विश्व दंत चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर अमर अनुपम ने कहां थी दांतों की समस्या से हार्ट डिजीज हो सकता है. उन्होंने कहा कि यह मिथ्यात्मक बातें है कि सफाई से दांत कमजोर हो जाते है.

दांतों की समस्या से हो सकता है हार्ट डिजीज, बोले डॉ अमर अनुपम दांतों की सफाई करवाने से कमजोर नहीं होते है दांत...
आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) वाराणसी शाखा के सचिव व दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ अमर अनुपम।

वाराणसी,भदैनी मिरर। मनुष्य के चेहरे की सुंदरता में जितना अहम रोल दांतों का होता है उतना ही अहम हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने में भी होता है। इसलिए दांतों की समस्या को नजरअंदाज न करके। समय-समय पर दांतों की साफ-सफाई जरूरी है। उक्त बातें वर्ल्ड डेंटल डे के अवसर पर भदैनी मिरर से बातचीत में आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) वाराणसी शाखा के सचिव व दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ अमर अनुपम ने कही। उन्होंने ने दांतों और शरीर से जुड़ी कुछ मुख्य बातें भी बताई-

क्या दांतों की बीमारी का शरीर के अन्य हिस्सों से कोई संबंध है?

डॉ अमर अनुपम बताते हैं कि दांतों की बीमारी का शरीर के हर एक अंग से संबंध होता है। एक शोध में यह भी पाया गया है कि महिलाओं के गर्भावस्था में भी उनके दांतों की सफाई अतिआवश्यक है। शोध में यह पाया गया है कि अक्सर महिलाओं के गर्भावस्था के दौरान उनके मुंह से दुर्गंध आती है। इसका कारण है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का हार्मोन लेवल बढ़ जाता है और उनके मसूड़ों में सूजन आ जाती है। इसलिए गर्भवस्था के दौरान या पहले दांतों की सफाई जरूर करा लेनी चाहिये। अन्यथा इसका दुष्प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर भी पड़ता है। जिससे प्री मेच्योर डिलीवरी होती है या बच्चे का वजन कम हो जाता है। 

इसके अलावा एक शोध में यह भी पता चला है कि दांत की समस्या हार्ट डिजीज का भी कारण बन सकती हैं। यदि मसूड़ों में समस्या है तो वह कार्डियक अटैक का कारण बन सकते हैं। इसलिए दांतों की समस्या को हल्के में न ले और हर 6 माह पर दांतों की सफाई कराते रहें। डॉ अमर अनुपम ने बताया कि लोगों में यह धारणा बनी हुई है कि दांतों की सफाई से दांत कमजोर हो जाते हैं लेकिन यह पूरी तरह से मिथक है। इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। 

क्या डायबिटीज की बीमारी में दांत कमजोर होते है?

डॉ अमर अनुपम बताते हैं कि डायबिटीज हमारे पूरे इम्यून सिस्टम पर हमला करता है। जिसके कारण हमारे मसूड़े कमजोर हो जाते हैं। मसूड़े कमजोर होंगे तो दांतों का भी कमजोर होना स्वाभाविक है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को विशेष रूप से सुबह शाम ब्रश करना चाहिए, डेंटल फ़्लॉक्स करने के साथ ही माउथवॉश करते रहना चाहिए। 

ब्लड प्रेशर की बीमारी का क्या दांतों से संबंध है?

डॉ अमर अनुपम कहते हैं कि वैसे तो यह शोध का विषय है लेकिन कोई भी बीमारी हमारे शरीर के सभी अंगों से जुड़ी होती है। मसूड़े इन्फेक्टेड होंगे तो ब्लड भी इन्फेक्टेड होगा।