पोलिंग पार्टियां रवाना: 70 प्रत्यशियों का भाग्य तय करेंगे 30 लाख से ज्यादा वोटर्स, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...

Polling parties leave: More than 30 lakh voters will decide the fate of 70 candidates, tight security arrangements. सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. 30 लाख से ज्यादा मतदाता 70 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस के आला अफसर सुरक्षा और भी मजबूत बना दिया है. पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश लगातार पोलिंग पार्टी और मतदान कर्मियों से कुशल क्षेम पूछते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दे रहे हैं.

पोलिंग पार्टियां रवाना: 70 प्रत्यशियों का भाग्य तय करेंगे 30 लाख से ज्यादा वोटर्स, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...
पोलिंग पार्टियों में शामिल सुरक्षाकर्मियों से बातचीत करते पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में हो रहे बनारस के आठों विधानसभाओं में 7 मार्च की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। जनपद में 30 लाख से ज्यादा मतदाता आठों विधानसभा के 70 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।  इसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई है। 

3,371 बूथों पर पड़ेगा वोट

वाराणसी के 3,371 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। बता दें कि वाराणसी जिले की 8 विधानसभा क्षेत्र में कुल 70 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला सोमवार को होगा। इसक लिए कुल एक हजार 248 मतदान केंद्र और तीन हजार 371 बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों के लिए रविवार को  विधानसभावार पिंडरा और सेवापुरी के लिए उदय प्रताप कॉलेज मैदान, अजगरा ( सुरक्षित) और शिवपुर के लिए पहड़िया मंडी, रोहनिया और कैंट विधानसभा के लिए जगतपुर इंटर कॉलेज और शहर उत्तरी के लिए कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज और शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लिए क्रिश्चियन नर्सरी प्राइमरी स्कूल मिंट हाउस से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार सात मार्च को जिले के कुल 30 लाख 80 हजार 840 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि इन मतदाताओं में से विकलांग, वयोवृद्ध और अशक्त मतदाताओं से उनके घर पहुंचकर पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराया जा चुका है। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी भी प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं।

विधानसभावार मतदाता

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले में पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में 51 हजार 625 मतदाता  बढे हैं। विधानसभावार मतदाता इस प्रकार हैं...
विसक्षेत्र                 कुल मतदाता
पिंडरा                    372639
अजगरा                 372512
 शिवपुर                 373296  
रोहनिया                 407917
उत्तरी                     426787
दक्षिणी                   323470
कैंट                       458925
सेवापुरी।                345294

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को होने वाले मतदान के लिए गठित प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी समेत प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी होंगे। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी बूथों पर जाएंगे। पोलिंग पार्टियों को रविवार की रात अपने-अपने बूथों पर ही रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी मतदान कार्मिक या पोलिंग पार्टी में शामिल कोई भी सदस्य अपने बूथ या मतदान केंद्र के आसपास किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें।