वृद्ध को महंगा पड़ा इश्क करना मारी गई गोली, नर्स और गोली चलाने वाले मनबढ़ की तलाश...

मामला प्रेम प्रसंग का है।  75 वर्षीय जार्ज जान पिछले एक हफ्ते से अपने से आधी उम्र की 35 वर्षीया युवती के साथ घर में रह रहे थे। यह बात जॉर्ज के बेटे अनुराग और उसकी पत्नी को रास नहीं आ रही थी। दोनो इसका विरोध कर रहे थे।

वृद्ध को महंगा पड़ा इश्क करना मारी गई गोली, नर्स और गोली चलाने वाले मनबढ़ की तलाश...

वाराणसी,भदैनी मिरर। जैतपुरा थाना अंतर्गत अशोक विहार कॉलोनी में शनिवार की रात गोली चल गई। दरअसल मामला प्रेम प्रसंग का है।  75 वर्षीय जार्ज जान पिछले एक हफ्ते से अपने से आधी उम्र की 35 वर्षीया युवती जो पेशे से नर्स बताई जा रही थी के साथ घर में रह रहे थे। यह बात जॉर्ज के बेटे अनुराग और उसकी पत्नी को रास नहीं आ रही थी। दोनो इसका विरोध कर रहे थे। पूरा मामला रिश्तेदारों तक पहुंच गया था। जिस युवती के साथ जार्ज जान कैली रह रहे थे वह विवेक पांडेय के जरिए ही उन तक पहुंची थी। 

विवेक भी अक्सर युवती से मिलने जार्ज जान कैली के घर पर जाता रहता है। पिता-पुत्र में विवाद बढ़ने लगा तो जार्ज जान कैली ने इसकी सूचना विवेक पांडेय को दी। इसके बाद विवेक पांडेय रात आठ बजे स्विफ्ट डिजायर कार से जॉर्ज के घर पहुंचा और बेटे अनुराग को धमकाने की कोशिश की और हाथापाई करने लगा। अनुराग ने विरोध किया तो विवेक ने असलहा निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। 

शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तभी विवेक जार्ज जान कैली के साथ रह रही युवती को कार में बैठाकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने अनुराग कैली और उसके पिता जार्ज जान कैली से पूछताछ की। अनुराग ने पुलिस को पिता की करतूत बताई और अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस आरोपित विवेक पांडेय और युवती की तलाश कर रही है।  संयोगवश गोली किसी को नही लगी।