सावन का तीसरा सोमवार : विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने काशी के 84 घाटों व 12 कूपों के जल से किया काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक

विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के बैनर तले आयोजित जलाभिषेक में सोमवार की सुबह 9 बजे व्यापारियों का समूह दशाश्वमेध स्थित चित्तरंजन पार्क पर इक्कठा हुआ. इसके बाद शोभायात्रा डमरूओं की गड़गडाहट व शंखनाद के साथ सिंहद्वार, विश्वनाथ गली होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची.

सावन का तीसरा सोमवार : विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने काशी के 84 घाटों व 12 कूपों के जल से किया काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक

वाराणसी, भदैनी मिरर। सावन के तीसरे सोमवार पर परंपरागत रूप से विश्वनाथ गली के व्यापारी बंधुओं ने काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया. विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के बैनर तले आयोजित जलाभिषेक में सोमवार की सुबह 9 बजे व्यापारियों का समूह दशाश्वमेध स्थित चित्तरंजन पार्क पर इक्कठा हुआ. इसके बाद शोभायात्रा के रूप में डमरूओं की गड़गडाहट व शंखनाद के साथ सिंहद्वार, विश्वनाथ गली होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. यहां काशी के 84 घाट व 12 कूपों के जल से बाबा का जलाभिषेक किया गया.

जलाभिषेक शोभायात्रा के पूर्व में महर्षि वेद विज्ञान पीठम् के 11 वैदिक बटुकों ने काशी के 84 घाटों के साथ 12 प्राचीन पौराणिक काशी के 12 प्राचीन कूप जिसमें ज्ञानकूप (ज्ञानवापी), धर्मकूप (मीरघाट), चन्द्रकूप (सिद्धेश्वर-गली), शुक्रकूप (कालिकागली), धनवन्तरि कूप (महामृत्युंजय मंदिर), पादोदक कूप (गायघाट), नलकूपेश्वर कूप (पंचगंगाघाट),  शुभोदक कूप (ओमकारेश्वर), भैरव कूप (भूतभैरव), गोदावरी कूप (पुरूषोत्तम मंदिर बडादेव), वृद्धकाल कूप (मैदागिन), कलश कूप ( काश्मीरी मल की हवेली) के जलों के कलशों का पूजन किया गया. पूजन के बाद हजारों की संख्या उपस्थित व्यापारी बंधु व परिवार की महिलाएं व पुरुष अन्य कलशों में 84 घाटों का जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने रवाना हुए.

जलाभिषेक कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व राज्यमंत्री व विधायक शहर दक्षिणी डा. नीलकंठ तिवारी ने और अध्यक्षता अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने किया। जलाभिषेक में मुख्य रूप से रमेश तिवारी, कमल तिवारी, पवन शुक्ला, भानु मिश्रा, राजु बाजोरिया, सुनील शर्मा मुंशी, ॠषी झिगंरन, सिद्धार्थ भारद्वाज, राजेश देववंशी, अभिषेक केशरी, मनोज प्रजापति विष्णु कसेरा, प्रतीक देववंशी, नवीन कसेरा, मुख्य रूप से शामिल रहे.