जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, दिलाई एकता और संप्रभुता की शपथ

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने देश 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेट्रेट में सवा दस बजे तिरंगा फहराया. आन बान और शान से झंडा फहराकर  डीएम ने तिरंगे को सलामी दी.

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, दिलाई एकता और संप्रभुता की शपथ

वाराणसी,भदैनी मिरर। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने देश 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में सवा दस बजे तिरंगा फहराया. आन बान और शान से झंडा फहराकर  डीएम ने तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान पुलिस की टुकड़ियों ने तिरंगे को पूरे जोश के साथ सलामी दी.

जिलाधिकारी ने इस दौरान कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों को देश की एकता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई. कहा की इस तिरंगे के लिए न जाने कितने आजादी के दीवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं बल्कि उन्हें हर दिन याद करना और उनका सामान करना चाहिए, इससे हमारे भीतर भी देशभक्ति की भावना सदैव बनी रहती है.