3 वर्ष पूर्व हुए आइसक्रीम विक्रेता के हत्या के प्रयास में 2 भाईयों की तलाश, दर्ज हुई 1 और FIR.. 

Search for 2 brothers in the attempt to murder ice cream vendor 3 years ago 1 more FIR registered 3 वर्ष पूर्व हुए आइसक्रीम विक्रेता के हत्या के प्रयास में 2 भाईयों की तलाश, दर्ज हुई 1 और FIR.. 

3 वर्ष पूर्व हुए आइसक्रीम विक्रेता के हत्या के प्रयास में 2 भाईयों की तलाश, दर्ज हुई 1 और FIR.. 

वाराणसी,भदैनी मिरर। भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड में 3 वर्ष पूर्व आइसक्रीम विक्रेता की हत्या के प्रयास में 2 सगे भाईयों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोर्ट की कुर्की के बाद भी सगे दो भाइयों के हाजिर न होने पर भेलूपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश की अवमानना के आरोप में दोनों भाइयों के खिलाफ भेलूपुर थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह था प्रकरण

भदोही के चिरंजीवपुर गांव का मूल निवासी और वाराणसी के दुर्गाकुंड में अनिल उपाध्याय आइसक्रीम बेचने का काम करता है। 6 जून 2019 को अनिल के घर के समीप कुछ लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे। अनिल ने उन्हें फटकारते हुए घर जाने को कहा तो एक लड़के ने कहा कि यह बहुत ज्ञान दे रहा है। इसे गोली मार दो और इतना सुनते ही एक अन्य लड़के ने अनिल पर फायरिंग की। असलहे से निकली गोली अनिल के पैर में लगी थी।अनिल की पत्नी आशा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि वारदात को चंदौली के इमिलिया चकिया निवासी सगे भाई गौतम वैभव आदित्य सिंह और विशाल सिंह ने अंजाम दिया था।

आदालत के सामने नहीं किये सरेंडर

घटना के विवेचक और भेलूपुर थाने के एसएसआई सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 2 वांछित भाइयों के खिलाफ अदालत से जारी गैर जमानती वारंट और कुर्की की नोटिस उनके घर पर चस्पा कराई गई। इसके बावजूद दोनों भाई अदालत के समक्ष सरेंडर नहीं किए। इसलिए अदालत के आदेश की अवमानना के आरोप में दोनों भाइयों के खिलाफ एक और मुकदमा भेलूपुर थाने में दर्ज कर उनकी तलाश नए सिरे से शुरू की गई है।