विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी...

Married woman hanged herself police engaged in investigationविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी...

वाराणसी,भदैनी मिरर। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की नई बस्ती लहरतारा में 46 वर्षीय एक विवाहिता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा की उत्तर रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर तैनात दिलीप चंद्र भारती अपनी पत्नी संगीता देवी (46) के साथ लहरतारा क्षेत्र में रवि पांडेय के मकान में किराए पर रहते थे। दिलीप की पहली पत्नी की कुछ वर्षों पहले मौत हो गई थी। लगभग तीन वर्ष पूर्व उन्होंने कानपुर जिले के रावतपुर की संगीता से शादी की थी। संगीता की भी यह दूसरी शादी थी। दिलीप की पहली पत्नी से तीन बेटे और एक बेटी हैं। दिलीप के सभी बेटों की शादी हो चुकी है।


दिलीप ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने पड़ोस के ही घर से पत्नी संगीता के साथ वापस आया। वापस आने के बाद दोनो में खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद बिना खाना खाए दोनो सो गए। गुरुवार को दिलीप की नींद खुली तो संगीता बिस्तर पर नहीं थी। उन्होंने संगीता को दूसरे कमरे में देखा। दिलीप ने बताया कि दूसरे कमरे में संगीता साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। आनन-फानन उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। थानाध्यक्ष मंडुवाडीह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी दोनों की यह दूसरी शादी थी। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके वालों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।