क्षेत्रीय जनता का आरोप करमनबीर तिराहे पर नहीं होता नियमित कूड़े का उठान

संजय दीक्षित और राहुल कुमार का कहना है की कई कई दिनों तक क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कूड़ा नहीं उठवाया जाता है जिसके चलते कूड़ा डिब्बे के बाहर तक फैल जाता है।

क्षेत्रीय जनता का आरोप करमनबीर तिराहे पर नहीं होता नियमित कूड़े का उठान

वाराणसी, भदैनी मिरर। इन दिनों प्रदेश में फैले डेंगू के प्रकोप से जनता को बचाने के लिए जहां सरकार और जिला प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। इसके प्रकोप को कम करने के लिए दिन में दो दो बार सड़कों की सफाई और फॉगिंग के निर्देश दिए गए है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम की लापरवाही इसे और फैलाने में मदद करती दिख रही है। ऐसा ही कुछ नजारा करमनबीर तिराहे पर देखने को मिला। तिराहे पर नगर निगम द्वारा रखे गए कूड़े के डब्बे से कूड़ा भरकर बाहर फैला हुआ है। 

क्षेत्र में रहने वाले संजय दीक्षित और राहुल कुमार का कहना है की कई कई दिनों तक क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कूड़ा नहीं उठवाया जाता है जिसके चलते कूड़ा डिब्बे के बाहर तक फैल जाता है। यदि किसी दिन कूड़ा उठाया भी जाता है तो बाहर पड़े कूड़े को छोड़ दिया जाता है। जिसकी वजह से क्षेत्र में काफी गंदगी हो गई है। लोगों ने बताया की एक ओर डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और दूसरी तरफ क्षेत्र में फैले कूड़े से हम सभी कभी भी इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने बताया क्षेत्र में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव भी नहीं किया जाता है।