24 घंटे में ढूंढ निकाली पुलिस: शादी से एक दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हुआ था दूल्हा..

Police found out in 24 hours The groom had mysteriously disappeared a day before the wedding 24 घंटे में ढूंढ निकाली पुलिस: शादी से एक दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हुआ था दूल्हा..

24 घंटे में ढूंढ निकाली पुलिस: शादी से एक दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हुआ था दूल्हा..

वाराणसी,भदैनी मिरर।  बड़ागांव थाना अंतर्गत इदिलपुर नारे निवासी भगवानदास पटेल को 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने ढूंढ निकाला।  शुक्रवार की शाम से लापता भगवानदास को शनिवार की देर शाम कैंट स्टेशन के पास से बरामद कर पुलिस ने उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 

बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को भगवानदास की शादी है। भगवानदास शादी नहीं करने के लिए से घर छोड़ कर भागा था। जिसे कैंट स्टेशन के पास से बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि भगवानदास पटेल शुक्रवार को रात में एक मित्र के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए निकला और फिर घर नहीं लौटा। सुबह तक परिजनों ने खोजबीन की और फिर पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। परिजनों द्वारा बताए गए जगहों पर पुलिस दबिश दे रही थी। तब तक गायब युवक के माता-पिता और बहनों संग आसपास के ग्रामीण भेलखा हनुमान मंदिर के पास पहुंचे और वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया था।