पेंटर ने विषाक्त खाकर दी जान: साथी घर गया तो परिजनों को हुई जानकारी, जांच में जुटी पुलिस...

Painter gave his life by consuming poison When the companion went home. पेंटर ने विषाक्त खाकर दी जान: साथी घर गया तो परिजनों को हुई जानकारी, जांच में जुटी पुलिस.

पेंटर ने विषाक्त खाकर दी जान: साथी घर गया तो परिजनों को हुई जानकारी, जांच में जुटी पुलिस...
प्रतीकात्मक तस्वीर।

वाराणसी,भदैनी मिरर। चितईपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी विनोद कुमार यादव ( 22) ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि टिकरी गांव निवासी विशुन यादव के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र विनोद कुमार यादव पेशे से पेंटर था। रविवार की रात जब वह घर लौटा तो रोजाना की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान विनोद के एक साथी ने काम के सिलसिले में उसे कॉल किया। लेकिन कई बार फोन करने पर भी मोबाइल नहीं उठा तो वह विनोद के घर आ गया।

उसने परिजनों के फोन नही उठाने की जानकरी दी। परिजन जब विनोद के कमरे में पहुंचे तो उसे वहां बेहोश देखकर सन्न रह गए। आननफानन परिजनों ने विनोद को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वहीं विनोद के साथियों ने बताया कि विनोद किसी लड़की से मोबाइल से बात करता था। आशंका है कि किसी बात से परेशान होकर उसने विषाक्त पदार्थ खाकर जान ने दी। चितईपुर एसओ रिजवान वेग ने बताया कि इलाज के दौरान उसकी मौत बीएचयू इमरजेंसी में हुई है। सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया गया है, आत्मघाती कदम के कारणों का पता नहीं चल पाया है।