ओबैसी पहुंचे सालार मसूद गाजी के मजार: मंत्री अनिल राजभर बोले ओमप्रकाश राजभर ने किया महाराजा सुहेलदेव का अपमान...

ओबैसी पहुंचे सालार मसूद गाजी के मजार: मंत्री अनिल राजभर बोले ओमप्रकाश राजभर ने किया महाराजा सुहेलदेव का अपमान...


वाराणसी, भदैनी मिरर।एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से बहराइच में मिले। इसके बाद वह क्रूर शासक महमूद गजनवी के भांजे सालार मसूद गाजी के मजार पर जियारत करने पहुंच गए। जिसके बाद मंत्री अनिल राजभर का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल प्रेसवार्ता बुलाई और इसे राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव का अपमान बताया। 

 
मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जिस व्यक्ति ने देश पर हमला करने का गुनाह किया हो उसकी मजार पर जाना और सम्मानित करने का काम ना केवल राजभर समाज का अपमान है बल्कि गरीबों और देश का अपमान है। सुहेलदेव के नाम पर राजनीति करने वाले ऐसे लोगों को राजभर समाज अपनी बस्तियों में घुसने नहीं देगा।


कैबिनेट मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रवक्ता अनिल राजभर ने कहा कि जिस क्रूर शासक ने हमारे देश के मंदिरों को तोड़ा हो, देश को लुटा और हिंदुओं पर अत्याचार किया हो उस आक्रांता से सुहेलदेव ने लड़ाई लड़ी। उसको सम्मान देने वाले के साथ ओमप्रकाश राजभर कैसे चले गए? ऐसे लोग राजनीति में नजर नहीं आने चाहिए। भागीदारी मोर्चा राजनीतिक दलों का गठबंधन नहीं बल्कि राजनीतिक जोकरों का गठबंधन है। ऐसे लोग उलूल जुलूल गठबंधन कर समाज को ठगने का काम करते हैं। कहा कि ऐसे लोगों को समाज, देश और महापुरुषों के लिए कुछ नहीं करना है। इनका काम बस जनता को गुमराह करना है। ऐसे लोग अपने-अपने समाज को बेचने का काम करते हैं।