CM अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर बोले मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय- खत्म हो रही कांग्रेस, अन्य पार्टियां करती है धांधली की राजनीति

CM अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर बोले मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय- खत्म हो रही कांग्रेस, अन्य पार्टियां करती है धांधली की राजनीति

वाराणसी,भदैनी मिरर। भारत के भारी उद्योग (Minister of Heavy Industries) एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey) शनिवार को वाराणसी के विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार (BJP Government) ने साढ़े चार साल में सेवा, विकास और मानव कल्याण के लिए काम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जो काम किए हैं, उन्हीं के बारे में कल हमारे नेता जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड रखेंगे।

महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 75 जिलों में विकास और सेवा कार्यों के साथ लगातार जनता के बीच हैं। भाजपा सरकार के विकास कार्य और जनता के प्रति सेवाभाव ही आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में जीत का सशक्त आधार बनेंगे। भाजपा 2017 की तरह ही 2022 में भी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

दरबारी संस्कृति से उबर नहीं पाई कांग्रेस

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने अपनी प्रतिक्रिया दी। महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। लेकिन, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो अपना बयान दिया है कि वो लगातार परेशान किए जा रहे थे... लगातार अपमानित किए जा रहे थे...। यह इस बात को साबित करता है देश में लगातार खत्म हो रही कांग्रेस पार्टी आज भी अपनी पारिवारिक दरबारी संस्कृति से उबर नहीं पाई है। इसी वजह से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दिया है।

सपा अध्यक्ष (Samajvadi party President) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने हाल ही में कहा था कि पीएम और ईवीएम दोनों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसे लेकर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सपा और कई अन्य पार्टिंयां धांधली की राजनीति करती हैं, उन्हीं को यह सब चीजें ध्यान भी रहती हैं। जनता का रुख देख कर उन पार्टियों के नेताओं को पता चल गया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर जीतेगी। इसलिए वह चुनाव से पहले ही ईवीएम का रोना रोने लगते हैं। उनका रोना इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में अब भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी।