10 तस्वीरों में कुटुंब संस्था का क्रिसमस सेलिब्रेशन: बच्चों संग बांटी खुशियां,  भगवान यीशु से की सुख-शांति की कामना..

Kutumb Society's Christmas Celebration. Happiness shared with children, Wishing you peace and happiness from Lord Jesus. सामाजिक संस्था कुटुंब ने अपने बच्चों संग क्रिसमस का आयोजन किया।

वाराणसी, भदैनी मिरर। क्रिसमस पर्व के एक दिन पूर्व बाबतपुर चिउरापुर स्थित कुटुंब संस्था में धूमधाम से प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था में रहने वाले बच्चों ने प्रभु यीशु के तस्वीर के सामने कैंडल जलाकर सभी के सुख-शांति और सभी में खुशियां बांटने की प्रार्थना की। इसके साथ ही सान्ता का रूप धारण किये एक बच्चे ने सभी में टाफियां और केक का वितरण किया। 

इस अवसर पर संस्था के फाउंडर और जनरल फिजिशियन डॉ आशीष ने सभी को क्रिसमस पर्व की बधाई देते हुए बताया कि क्रिसमस के एक दिन पूर्व इसलिए यह पर्व मनाया गया क्योंकि आज गुड फ्राईडे है और  प्रभु यीशु को प्रेम, दया, करुणा, शांति एवं अंहिसा का प्रतीक थे।

गुड फ्राइडे अर्थात शुभ शुक्रवार को प्रभु यीशु के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रभु यीशु ने समस्त मानव जाति को पाप, अंधकार, कष्ट, रोग से छुटकारा दिलाने के लिए स्वयं को क्रूस पर लटकाकर अपने जीवन का बलिदान किया था। इसलिए आज का दिन समस्त मानव जाति के लिए प्रेम, करूणा, दया, क्षमा, सत्य, अहिंसा, विनम्रता, भाईचारा और आपसी प्रेम का दिन है। द्वेषभाव, नफरत, घृणा को दूर करने का दिन है और इसी भावना को बच्चों के मन मे लाने का एक प्रयास हमारा भी है। इसी उद्देश्य से आज संस्था में इस पर्व को बच्चों के बीच धूमधाम से मनाया गया।

रेलवे स्टेशन से संस्था की हुई शुरुआत

डॉ आशीष ने बताया कि कुटुंब संस्था गरीब, अनाथ और बेसहारा बच्चों को सहारा देने के लिए है। संस्था में न सिर्फ ऐसे बच्चों को रहने खाने की सुविधा दी जाती है। बल्कि यहां बच्चों की पढ़ाई और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की भी पूर्ण सुविधा है। संस्था की शुरुआत वर्ष 2002 में एक रेलवे स्टेशन से की गई थी और जैसे-जैसे संस्था में बच्चों की संख्या बढ़ती गई इसने एक गांव का रूप ले लिया। इसलिए संस्था को कुटुंब विलेज के नाम से अब संचालित किया जाने लगा।