श्रीराम मंदिर निर्माण में जालान हॉउस के कर्मचारियों ने सौंपा समपर्ण राशि, बोले चंपत राय केंद्र में देशभक्तों की सरकार...

श्रीराम मंदिर निर्माण में जालान हॉउस के कर्मचारियों ने सौंपा समपर्ण राशि, बोले चंपत राय केंद्र में देशभक्तों की सरकार...

वाराणसी,भदैनी मिरर। आयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए चलाये जा रहे समर्पण राशि मे रोहनिया- शाहावाबाद स्थित जालान हाउस के कर्मचारियों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को 5 लाख 3 हजार 10 रुपये की समर्पण राशि सौंपा। 

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि यह सुखद संकेत है कि समर्पण राशि में आमजनमानस खुद बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है। सबसे खास बात यह है कि हिंदुओं के साथ मुस्लिम भाई भी समपर्ण राशि दे रहे है जिसका मैं स्वयं साक्षी हूं। इस दौरान विवादित कृषि कानून को लेकर पूछे गए सवाल का जबाब देते हुए श्री राय ने कहा कि केंद्र सरकार की देश भक्ती के प्रति मैं पूर्ण आश्वस्त हूं। वर्तमान सरकार देशभक्तों की सरकार है और किसानों का हित करने वाली सरकार मानता हूं। यह सरकार विदेशियों के इशारे पर नहीं चलती।