आकाशवाणी में आयोजित हुआ हिन्दी पखवाड़ा, हिन्दी निबंध में प्रफुल्ल ने मारी बाजी तो अशोक पाण्डेय दूसरे स्थान पर काबिज...

महमूरगंज स्थित आकाशवाणी में 14 से 29 सितम्बर 2022 तक आयोजित हिन्दी दिवस व पखवाड़ा के क्रम में 15 से 21 सितम्बर 2022 तक हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता, हिन्दी टिप्पण और प्रारूपण प्रतियोगिता तथा प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

आकाशवाणी में आयोजित हुआ हिन्दी पखवाड़ा, हिन्दी निबंध में प्रफुल्ल ने मारी बाजी तो अशोक पाण्डेय दूसरे स्थान पर काबिज...

वाराणसी,भदैनी मिरर। महमूरगंज स्थित आकाशवाणी में 14 से 29 सितम्बर 2022 तक आयोजित हिन्दी दिवस व पखवाड़ा के क्रम में 15 से 21 सितम्बर 2022 तक हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता, हिन्दी टिप्पण और प्रारूपण प्रतियोगिता तथा प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इन राजभाषा प्रतियोगिताओं का अयोजन कार्यालय में हिन्दी के कामकाज और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। 

इस दौरान 27 सितम्बर को 'आत्मनिर्भर भारत में राजभाषा हिन्दी का योगदान' विषयक हिन्दी कार्यशाला भी आयोजित की गयी, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबन्धक (राजभाषा) प्रभात कुमार भारती ने कार्यशाला के उद्देश्यों के साथ ही इस विषय के महत्व का विशद विश्लेषण किया।

वहीं 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस आयोजन के उपलक्ष्य में राजभाषा गोष्ठी आयोजित की गयी तथा गृह मंत्री अमित शाह के हिन्दी दिवस संदेश, सूचना और प्रसारण मंत्री के हिन्दी दिवस संदेश, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रधान महानिदेशक आकाशवाणी के हिन्दी दिवस संदेश का वाचन किया गया। 

साथ ही साथ 29 सितम्बर को पखवाड़ा समापन के अवसर पर विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं के विजेता कार्मिकों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर केन्द्राध्यक्ष स्वतंत्र सिंह तथा कार्यक्रम प्रमुख राजेश कुमार गौतम ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित करते हुए राजभाषा हिन्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। हिन्दी दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने विचार भी व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन राम कुमार गौड़, प्रभारी सहायक निदेशक (राजभाषा) ने किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम


(1) दिनांक 15.09.2022 को आयोजित हिन्दी निबंध प्रतियोगिता-
1. प्रफुल्ल कुमार सिन्हा, कार्य०अधि०
2. अशोक कुमार पाण्डेय, कार्य० अधिo
3. अरूण कुमार पाण्डेय, वरि० उद्घोषक
4. अरविन्द कुमार मिश्र, सहा०नि० ( अभि०)
5. देवतादीन सरोज, प्र0 श्रे0 लि0

( 2 ) दिनांक 19.09.2022 को आयोजित हिन्दी टिप्पण / प्रारूपण प्रतियोगिता-
1.  अरूण कुमार पाण्डेय, वरि० उद्घोषक
2. अशोक कुमार पाण्डेय, कार्य० अधिo
3.अरविन्द कुमार मिश्र, सहा०नि० (अभि०).
4.  कंचन बनर्जी, प्रoश्रे0लि०
5.  अशोक कुमार, प्र0 श्रे0लि०

(3) दिनांक 21.09.2022 को आयोजित प्रश्नमंच प्रतियोगिता-
अरूण कुमार पाण्डेय, वरि० उद्घोषक
 प्रफुल्ल कुमार सिन्हा, कार्यoअधिo
 प्रीति शाह, प्र०श्रे0लि०
 पांडुरंग पुराणिक, वरि० उद्घोषक
अशोक कुमार, प्रoश्रे0लि०

उक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को दिनांक 29 सितंबर  को सभा कक्ष में आयोजित होने वाले हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए।