सुरक्षित करने लगे गृहस्थी: चेतावनी बिंदु को पार की गंगा, वरुणा किनारे से पलायन, कंट्रोल रुम का नम्बर जारी 0542-2502562, यह भी नम्बर आपके काम का...

सुरक्षित करने लगे गृहस्थी: चेतावनी बिंदु को पार की गंगा, वरुणा किनारे से पलायन, कंट्रोल रुम का नम्बर जारी 0542-2502562, यह भी नम्बर आपके काम का...

वाराणसी, भदैनी मिरर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रहे लगातार वर्षा के कारण अब गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। शनिवार की सुबह गंगा चेतावनी बिंदु को पार करके अब खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। इसके कारण गंगा एवं वरुणा किनारे निचले हिस्से में बसे लोगों में दहशत बढ़ गई है। सामनेघाट क्षेत्र के कई कालोनियों में धीरे-धीरे गंगा का पानी घुसने लगा है। लोग लोग सामान समेट कर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे है।

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, शनिवार की सुबह 8 बजे तक 70.36 मीटर दर्ज किया गया है। जो कि चेतावनी बिंदु से 10 सेमी. ऊपर है। गंगा तीन सेमी. प्रतिघन्टे की रफ्तार से बढ़ रही। खतरे का निशान 71.26 और अधिकतम बाढ़ का स्तर 73.90 मीटर है। जिला प्रशासन ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है। सूचना और सहायता के लिए फोन नम्बर भी डीएम कौशलराज शर्मा ने जारी कर दिया है।

बढ़ते जल स्तर के कारण घाटों से पहले ही पर्यटकों को लौटाया जा रहा है। दुकानें ने भी हटा दी गईं है और नौकायन भी बंद करा दिया गया है। वरुणा पार निचले इलाकों में पानी घुस चुका है। लोग पलायन करने लगें है। वरुणा नदी में बढ़ाव से कोनिया, दनियालपुर, शैलपुत्री देवी मोहल्ला, पुरानापुल के पास रुप्पनपुर मोहल्ले में नाले का पानी भर गया है। घरों में पानी घुस रहा है। जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पूरी तरह मुस्तैद है।


डीएम बोले बाढ़ पर हमारी नजर

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा की बाढ़ पर हमारी नजर है। बाढ़ से सम्बन्धित किसी नुकसान की सूचना व सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने तथा सहायता हेतु बाढ़ कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 05422502562, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के मोबाइल नंबर 9454417650, उप जिलाधिकारी, सदर 9454417040, उप जिलाधिकारी, राजातालाब 9454417037, उप जिलाधिकारी, पिण्डरा 9454417039, तहसीलदार सदर 9454417042, तहसीलदार, राजातालाब 9454417044, तहसीलदार, पिण्डरा 9454417043, मुख्य चिकित्साधिकारी 9415301513, अधिशासी अभियन्ता, बन्धी प्रखण्ड 9457207974, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम 9838570333, जिला पंचायत राज अधिकारी 9454026006 तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मोबाइल नंबर 9415070018 पर सम्पर्क किया जाता हैं।