कवायद: कांग्रेस को याद आये पुराने कार्यकर्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर जमीन मजबूत करने की कोशिश...

कवायद: कांग्रेस को याद आये पुराने कार्यकर्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर जमीन मजबूत करने की कोशिश...

वाराणसी, भदैनी मिरर। यूपी विस चुनाव से पहले वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी को पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता याद आने लगे है। जमीन  मजबूत करने के लिए उनका सम्मान कर उनकी नाराजगी दूर करने की कवायद की गई है। मैदागिन स्थित कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। विशिष्ट रूप से प्रदेश सचिव व वाराणसी प्रभारी इमरान खान उपस्थिति रहे। मुख्य रूप से पूर्व विधायक अजय राय की भी उपस्थिति रही।

पार्टी की ओर से सतीश चौबे,  तेगबहादुर सिंह, शिवरतन मोरोलिया, सतीश राय, कन्हैया लाल त्रिपाठी, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, लालजी तिवारी, सच्चाराम यादव, लियाकत अली, शिवपाल श्रीवास्तव, राजेन्द्र तिवारी बबलू, रमजान अली शेख, वकील अहमद, डॉ अनुराग टण्डन जैसे करीब डेढ़ सौ पुराने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।


बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही पार्टी की पूंजी


पूर्व विधायक अजय राय ने कहा की  जिस नीवं पर पार्टी खड़ी है उस नीवं को सहेजना की हम सबकी जिम्मेदारी है। पार्टी के वरिष्ठजन जिनके त्याग, मेहनत, संघर्ष के बूते पार्टी खड़ी है, साथ ही बुजुर्गों का आशीर्वाद उनका मार्गदर्शन हम सबकी अमूल्य पूंजी है। खासकर आज के दौर में उनका मार्गदर्शन बहुत जरूरी है। क्योंकि यह लोग तमाम आंदोलन, तमाम जेल यात्राएं, तमाम सँघर्ष में शामिल रहे है व नजदीक से देखे है। ऐसे में नवपीढ़ी को इनके आशीर्वाद की जरूरत है।क्योंकि यही लोग आधारशीला है।आज का दौर विषम है, कठिन परिश्रम की जरूरत है हम सबको मिलकर जनविरोधी ताकतों से लड़ना है। क्योंकि देश व प्रदेश की सत्ता ऐसे हाथों में है जो देश व प्रदेश को बर्बाद करने पर आतुर है। हम कांग्रेसजन संकल्पित होकर एकजुट होकर,बड़ो का आशीर्वाद युवाओ का साथ के साथ हम सब जनविरोधी ताकतों से मजबूती से लड़ेंगे।

इनकी रही मुख्य भूमिका-
फसाहत हुसैन बाबू, मनीष मोरोलिया, मनीष चौबे, अशोक सिंह, ऋतु पाण्डेय, पंकज सिंह डब्लू, चंचल शर्मा, विश्वनाथ कुँवर, हसन मेहंदी कब्बन, आनंद पाठक, कुँवर यादव, लालजी यादव, साजिद अंसारी, आशीष पाण्डेय, किशन यादव, प्रिंस चौबे, अखिल सिंह आदि लोग शामिल रहे।