मोहन यादव बने सेंट्रल बार के अध्यक्ष अश्विनी कुमार राय बने महामंत्री, गुरुवार को संपन्न हुआ था मतदान...

Mohan Yadav became the President of the Central Bar, Ashwini Kumar Rai became the General Secretary, Voting concluded on Thursday. सेंट्रल बार का चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। गुरुवार का मतदान किया गया था।

मोहन यादव बने सेंट्रल बार के अध्यक्ष अश्विनी कुमार राय बने महामंत्री, गुरुवार को संपन्न हुआ था मतदान...
सेंट्रल बार के चुनाव में विजयी मोहन यादव को कंधे पर उठाए उनके समर्थक।

वाराणसी, भदैनी मिरर। सेंट्रल बार के चुनाव का परिणाम शुक्रवार की शाम घोषित हो गया। इस प्रतिष्ठितापरक चुनाव में मोहन यादव (1756 मत) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभुनारायण पांडेय (1138 मत) को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। वहीं महामंत्री पद पर अश्विनी कुमार राय (1352 मत) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, शशिकांत दुबे (944- मत) को पराजित किया।

बता दें कि गुरुवार को हुए सेंट्रल बार को मतदान में 6150 में से 4378 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, (71 प्रतिशत मत)। यहां ये भी बता दें कि अध्यक्ष, महामंत्री समेत 24 पदों पर 93 प्रत्याशी मैदान में रहे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। देर शाम घोषित परिणाम इस प्रकार रहे...

अध्यक्ष
मोहन यादव-1756 मत
निकटतम प्रतिद्वंद्वी, प्रभु नारायण पांडेय-1138 मत

वरिष्ठ उपाध्यक्ष
उदय नाथ शर्मा- 1240 मत
निकटतम प्रतिद्वंद्वी-गिरिजेश कुमार सिंह- 884

महामंत्री
अश्विनी कुमार राय-1352 मत
निकटतम प्रतिद्वंद्वी-शशिकांत दुबे-944- मत

उपाध्यक्ष (दो पद)
 अवधेश कुमार सिंह- 1218 मत
सुनील चौहान- 801 मत
उपाध्यक्ष (15 वर्ष से कम दो पद)
देवेंद्र कुमा परमार- 1527 मत
मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव- 10 79 मत

संयुक्त मंत्री
अमृत सिंह- 1988 मत
आय-व्यय निरीक्षक
अजीत कुमार गुप्ता-2146 मत
कोषाध्यक्ष
अमित कुमार श्रीवास्तव- 1317
संयुक्त मंत्री प्रभारी प्रकाशन
मनोज कुमार वर्मा- 2351 मत
संयुक्त मंत्री प्रकाशन
विद्यापति मिश्रा 1018
प्रबंध समिति (15 वर्ष से अधिक)
-अनुराग कुमार मौर्य-2422 मत
-आनंद कुमार चतुर्वेदी-2254 मत
-आशुतोष रघुवंशी- 2080 मत
-बबिता सिंह- 2815 मत
-बृजेश कुमार मिश्र-2216 मत
-राजेश कुमार पांडेय-1994 मत

सदस्य प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम)
-अजीत जायसवाल-1210 मत
-अभिषेक कुमार द्विवेदी-1321 मत
-अंबरीश कुमार सिंह- 1276 मत
-अंजनी कुमार सिंह- 1218 मत
-संजय कुमार पांडेय- 1189 मत