नशे में किया सामूहिक दुष्कर्म: महिला का आरोप पार्टी के दौरान मिलकर बनाया शारीरिक संबंध, भेजे गए जेल...

Drunk gang rape.The woman's allegation made a physical relationship during the party, Sent to jail. चितईपुर इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने मुकदमा लिख कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

नशे में किया सामूहिक दुष्कर्म: महिला का आरोप पार्टी के दौरान मिलकर बनाया शारीरिक संबंध, भेजे गए जेल...
चितईपुर पुलिस की गिरफ्त में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले।

वाराणसी,भदैनी मिरर। पार्टी के दौरान 3 दोस्त और एक महिला ने जमकर दारु पिया और फिर नशे में शारीरिक संबंध बनाया। महिला को जब होश आया तो उसने शुक्रवार को लिखित सूचना चितईपुर थाने को दी। पुलिस ने महिला के शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

ईस्टर त्योहार के दौरान हुई थी पार्टी

चितईपुर के मनोरथपुरी कॉलोनी बी ब्लॉक में किराए के मकान में 17 अप्रैल को ईस्टर त्योहार वाले दिन सभी मित्र पार्टी कर रहे थे। पार्टी में सभी लोग नशे की हालात में थे। इस दौरान पीड़ित महिला का आरोप था कि वह बार-बार मना की लेकिन नशे का फायदा उठाते हुए तीनों ने बारी-बारी शारीरिक संबंध बनाया। महिला ने शुक्रवार को घटना की लिखित शिकायत चितईपुर थाने पर दी।
सूचना के बाद मुकदमा पंजीकृत कर चितईपुर थानाध्यक्ष रिजवान वेग ने दरोगा स्वतंत्र कुमार यादव, चौकी इंचार्ज सुंदरपुर दुर्गेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल अमित राय की टीम बनाई और दुष्कर्म के आरोपी ग्राम चिरपथर जिला जमुई बिहार निवासी रोशन हांसदा, जियाजोर थाना हंसडिहा जिला ठुमका झारखण्ड निवासी आलोक मुर्म व  पाम्पडा जिलासरायकेला खरसवा निवासी झारखण्ड रंजन गोडसोरा
को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया।