विकास के पोल खोल की होगी शुरुआत: 10 अक्टूबर को OP राजभर बताएंगे सच्चाई, संकल्प मोर्चा ने शुरु की तैयारी

विकास के पोल खोल की होगी शुरुआत: 10 अक्टूबर को OP राजभर बताएंगे सच्चाई, संकल्प मोर्चा ने शुरु की तैयारी


वाराणसी, भदैनी मिरर। योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरा होने पर भागीदारी संकल्प मोर्चा की ओर से विकास का पोल खोल कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। यह कार्यक्रम 1शिवपुर विधानसभा के गौराकला मैदान में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन कर आगामी 10 अक्टूबर को किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर होंगे। यह जानकारी सुभासपा प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह ने दी है। 

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा के तीन घटक दल सुभासपा, राष्ट्र उदय पार्टी, भागीदारी पार्टी पी की रविवार को हुई। शशिप्रताप सिंह ने बताया कि शिवपुर विधानसभा से 4.5 साल में विधायक ने क्या नही किया विकास और काम, क्या किया था वादा, इसका पोल खोल अभियान की शुरुआत की जायेगी।