DCP ने दिया 12 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान... 

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में स्वीकृत उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अमित कुमार ने सम्मान दिया. इस सूची में कमिश्नरेट वाराणसी के 12 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल रहा.

DCP ने दिया 12 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान... 

वाराणसी, भदैनी मिरर। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में स्वीकृत उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अमित कुमार ने सम्मान दिया. इस सूची में कमिश्नरेट वाराणसी के 12 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल रहा.

सूची के मुताबिक साइबर सेल के निरीक्षक राहुल शुक्ला, आंकिक शाखा के उपनिरीक्षक लेखा अबुलेश अहमद, प्रधान लिपिक शाखा मुख्य आरक्षी दयाशंकर सिंह, विशेष जांच प्रकोष्ठ के मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश भारती, अभियोजन शाखा के मुख्य आरक्षी दिग्विजय पाठक, सर्विलांस सेल के मुख्य आरक्षी ज्ञानेंद्र कुमार, अभियोजन शाखा के मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार सिंह, कार्यालय छाप अंगुष्ठ के मुख्य आरक्षी राजेंद्र यादव, न्यायिक सम्मन सेल के मुख्य आरक्षी रणजीत सिंह, न्यायिक सम्मन सेल के मुख्य आरक्षी आदित्य ओझा, अभियोजन शाखा के मुख्य आरक्षी सोम्मर यादव और वीआईपी सेल के न्यायिक सम्मन सेल के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार मिश्रा का नाम शामिल है.