सिक्किम सीमा पर किये गए हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पोस्टर और झंडा, दी यह चेतावनी...

अधिवक्ताओं ने चीनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि चीनी सैनिकों द्वारा फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की गई है। लगातार चीनी सैनिकों की हरकत से पूरा देश आक्रोशित है।

सिक्किम सीमा पर किये गए हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पोस्टर और झंडा, दी यह चेतावनी...

वाराणसी/भदैनी मिरर। सिक्किम सीमा पर चीनी सैनिकों द्वारा किये गए हमले के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पोस्टर के साथ ही चीन का झंडा जलाया।

अधिवक्ताओं ने चीनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि चीनी सैनिकों द्वारा फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की गई है। लगातार चीनी सैनिकों की हरकत से पूरा देश आक्रोशित है। उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी हरकतों से बाज आ जाए नही तो भारतीय सेना यहां से शंघाई तक तिरंगा लहराने की क्षमता रखती है। उन्होंने भारतीय सैनिकों से इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।