चंदौली डीएम ईशा दुहन की मौजूदगी में धान के फसल के कराई गई क्राप कटिंग

तहसील क्षेत्र के फगुईया ग्राम पंचायत में डीएम ईशा दुहन की मौजूदगी में सोमवार की दोपहर सिवान में पहुंचकर गांव निवासी किसान छन्नूलाल के खेत का चयन कर धान के फसल के क्राप कटिंग प्रयोग संख्या 3 व 4 का निरीक्षण किया गया।

चंदौली डीएम ईशा दुहन की मौजूदगी में धान के फसल के कराई गई क्राप कटिंग

सकलडीहा-तहसील क्षेत्र के फगुईया ग्राम पंचायत में डीएम ईशा दुहन की मौजूदगी में सोमवार की दोपहर सिवान में पहुंचकर गांव निवासी किसान छन्नूलाल के खेत का चयन कर धान के फसल के क्राप कटिंग प्रयोग संख्या 3 व 4 का निरीक्षण किया गया। जिसमें मानक त्रिभुज (क्षेत्रफल 43.30 वर्ग मीटर) ठीक कटाई के उपरांत कुल उपज मात्र 27.250 किलोग्राम पाया गया। जिसमें प्रति हेक्टेयर उपज 62.88 कुंतल अनुमानित किया गया। जिसके बाद गांव निवासी किसान विनोद गुप्ता के खेत में क्रॉप कटिंग प्रयोग संख्या 4 के लिए चयन किया गया। जिसमें मानक त्रिभुज (रकबा 43.30 वर्ग मीटर) में कटाई के बाद कुल उपज 30 किलो 100 ग्राम पाया गया। जिसके बाद प्रति हेक्टेयर 69.515 कुंटल अनुमानित किया गया।

इस दौरान सकलडीहा तहसील दार डॉक्टर बंदना मिश्रा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनीष जायसवाल, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विजय कुमार सिंह तथा राजस्व निरीक्षक शेख कालीन सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय