CP ने जताया दरोगाओं पर भरोसा: अर्जुन सिंह बने SO सारनाथ, रिजवान वेग संभालेंगे चितईपुर थाना, नागेश सिंह हुए लाइन हाजिर, जाने किसे कहा मिली पोस्टिंग

CP ने जताया दरोगाओं पर भरोसा: अर्जुन सिंह बने SO सारनाथ, रिजवान वेग संभालेंगे चितईपुर थाना, नागेश सिंह हुए लाइन हाजिर, जाने किसे कहा मिली पोस्टिंग

वाराणसी, भदैनी मिरर। पुलिस कमिश्नर (CP) ए. सतीश गणेश ने 11  पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में तब्दीली कर दी है। पुलिस कमिश्नर ने चार इंस्पेक्टर और सात उप-निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिशनरेट में थाना स्तर पर कानून एवं व्यवस्था दुरुस्त करने एवं योग्य तथा ऊर्जावानकर्मियों को मेरिट के आधार पर फील्ड में तैनात कर कर्मठ अधिकारियों को जन सेवा का मौका देने के लिए यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  1. निरीक्षक राजेश कुमार सिंह  प्रभारी निरीक्षक दशाश्वमेघ से प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट
  2. निरीक्षक परशुराम त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना मंडुवाडीह से गैर ईकाई स्थानांतरण पर कार्यमुक्त
  3. निरीक्षक कुलदीप दुबे प्रभारी निरीक्षक थाना लक्सा से प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर
  4. निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर से वाचक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी
  5. उप निरीक्षक आशीष मिश्रा पीआरओ अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध से थानाध्यक्ष दशाश्वमेघ
  6. उप निरीक्षक अर्जुन सिंह चौकी प्रभारी चितईपुर से थानाध्यक्ष सारनाथ
  7. उप निरीक्षक नागेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष सारनाथ से पुलिस लाइन
  8. उप निरीक्षक रमेश थानाध्यक्ष चितईपुर से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ
  9. उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह पीआरओ पुलिस उपायुक्त काशी से थानाध्यक्ष मंडुवाडीह
  10. उप निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष चितईपुर
  11. उपनिरीक्षक मिथिलेश यादव पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष लक्सा