BJP कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला, बोले पंकज सिंह- पाक हुक्मरानों की मनोदश है विकृत...

पाकिस्तानी विदेश मंत्री विलावल भुट्टो द्वारा भारत के पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड पर प्रदर्शन कर विलावल भुट्टो का पुतला दहन किया।

BJP कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला, बोले पंकज सिंह- पाक हुक्मरानों की मनोदश है विकृत...

वाराणसी, भदैनी मिरर। पाकिस्तानी विदेश मंत्री विलावल भुट्टो द्वारा भारत के पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड पर प्रदर्शन कर विलावल भुट्टो का पुतला दहन किया।  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि वैश्विक मंचों पर मुंह की खाकर हताश निराश पाकिस्तानी सरकार में बैठे हुक्मरानों की मनोदशा विकृत हो चुकी है। कश्मीर में स्थापित हो रहा शान्ति एवं सौहार्द का वातावरण पाकिस्तानी सरकार स्वीकार नहीं कर पा रहा है। हताश-निराश पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा  प्रधानमंत्री प्रति दिया गया बयान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उचित मंचों पर इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा।

पुतला दहन में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, विधायक अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता राय, सुधा रानी मिश्र, सुमन भारद्वाज आदि मौजूद  रहे।