2022 में का होई: यूपी में कोई भी खेल हो वह बीजेपी करेगी, हमें चेहरा ढूंढने की जरुरत नहीं: मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

2022 में का होई: यूपी में कोई भी खेल हो वह बीजेपी करेगी, हमें चेहरा ढूंढने की जरुरत नहीं: मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

वाराणसी,भदैनी मिरर। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह शनिवार को बनारस के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जबाब दिया। मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि हमने कोरोना के पहली लहर को समाप्त किया, दूसरी लहर को थामा और संभावित तीसरी लहर को रोकने की तैयारी पहले से चल रही है। अब आने वाले किसी भी वैरियंट चाहे वो डेल्टा हो या कोई और हम उससे लड़ने को तैयार है। 


कृषि कानून बिल को लेकर चल रहे किसानों के जनांदोलन के सात महीने पूरे होने के सवाल पर मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बात कर रही है। सरकार उनकी समस्याओं को हल करने में लगी है और जल्द ही किसान भाई सरकार की बातों को समझेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार गेंहू और धान की रिकार्ड खरीद हुई है और हमने ये सभी एमएसपी पर लिया। हमने उतना अनाज सरकार से खरीदा है जितना सपा और बसपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में नहीं खरीदा था। 


पूर्व सपा विधायक द्वारा मकान के बाहर लिखवाए गए स्लोगन खेला होई  पर जवाब देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी खेल हो वह भारतीय जनता पार्टी करेगी और जनता के आशीर्वाद से हम 2022 में फिर से चुनाव जीतेंगे। वहीं भाजपा के 2022 के चेहरे के सवाल पर कहा कि हम क्यों ढूंढना चेहरा योगी जी ही हमारा चेहरा हैं। उनकी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद में कभी कोई दूरियां नहीं थी। 

वहीं धर्मांतरण पर बोलते हुए मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि धर्मांतरण का कानून पहले से ही है और कोई भी दबाव डालकर किसी से धर्मांतरण नहीं करवा सकता है। प्रदेश में मामला सामने आया है। उसके अन्य राज्यों और विदेश से भी लिंक सामने आ रहे हैं। जांच चल रही है सख्त कार्रवाई होगी। वहीं जनसंख्या नियंत्रण के कानून की सुगबुगाहट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण होना चाहिए ये देश हित में हैं। जनसंख्या नियंत्रित होगी तो हम आर्थिक रूप से मज़बूत होंगे।