BJP महिला मोर्चा ने CDS विपिन रावत को दी श्रद्धांजलि, PM कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी पर बनाई रणनीति...

BJP Mahila Morcha pays tribute to CDS Vipin Rawat strategy on participation of women in PM programBJP महिला मोर्चा ने CDS विपिन रावत को दी श्रद्धांजलि, PM कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी पर बनाई रणनीति...

BJP महिला मोर्चा ने CDS विपिन रावत को दी श्रद्धांजलि, PM कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी पर बनाई रणनीति...

वाराणसी, भदैनी मिरर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला मोर्चा की नेत्रियों ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत सहित सैन्यकर्मियों के दुर्घटना में हुए निधन पर शोक व्यक्त किया। सभी नेत्रियों ने दो मिनट का मौन धारण करते हुए देश के शूरवीरों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए बिपिन रावत के चलचित्र पर पुष्प अर्पित किया। 


इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी महिला मोर्चा काशी क्षेत्र नंदा डगला, जिलाध्यक्ष विनीता सिंह, जिला महामंत्री रेखा चौहान ने शहीदों को याद किया। जिला मंत्री आशा त्रिवेदी ने कहा कि आज हम सुकून से अपने घरों में है तो हमारे शूरवीरों की देन है। हमें आजीवन उनके प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए, सीडीएस विपिन रावत को खोना अपूरणीय क्षति है। सैनिक कभी मरता नहीं, बल्कि अमर हो जाता है, हम शहीदों को अपने दिल में हमेशा जिंदा रखेंगे। 

महिलाओं की भागीदारी पर हुई चर्चा

श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण करने 13 दिसम्बर को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने भी कमर कस लिया है। महिला मोर्चा ने पीएम के कार्यक्रम को लेकर रोहनियां कार्यालय पर बैठक की। बैठक की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी काशी क्षेत्र महिला मोर्चा नंदा डगला रही। उन्होंने बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपील करते हुए कहा कि सभी महिलाएं डोर-टू-डोर जाकर कार्यक्रम में महिलाओं-बहनों को शामिल करने के लिए जागरूक करें ताकि महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हर गली व चौराहे पर स्वच्छता व शिवालय देवालय पर दीपक जलाकर हरीकृतन करवाने की बात कही। इस दौरान ममता राय, किरण मिश्रा, आशा त्रिवेदी, रेणु दिवेदी, सिमा ओझा, स्वाति मिश्रा, कुमुद त्रिपाठी, हीरावती ,सोनिया जैन सहित अन्य की उपस्थिति रही।