गायत्री महिला मंडल ने मनाई तीज, लोकगीतों से बांधी समां

गायत्री महिला मंडल ने मनाई तीज, लोकगीतों से बांधी समां

वाराणसी,भदैनी मिरर। गायत्री महिला मंडल के तत्वधान में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने लोकगीत कजरी के गायन जिसमें भगवान श्री कृष्ण राधे एवं बाबा भोलेनाथ का बखान करते हुए की। इस अवसर पर सभी को तीज पर्व की बधाई देते हुए सुमन त्रिवेदी ने कहा कि जिस तरह से इस समय हमारे देश में पुरानी लोकगीतों का चलन खत्म हो गया है। हम उसको फिर से  युवतियों के बीच में गाकर उनको भी इस सावन के महत्व का जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीज उत्सव का प्रमुख उद्देश महिलाओं को उनके अधिकारों व दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में  मुख्य रुप से सुमन दिवेदी, वाराणसी मंडल प्रभारी रंजना गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता गुप्ता, सदस्य चिरंजी, रंजू सिंह, रीना सिंह, रानी तिवारी आदि लोग मौजूद थे।