अवैध तरीके से संचालित शुभम हॉस्पिटल पर प्रशासन ने लटकाया ताला, यह था आरोप...

अवैध तरीके से संचालित शुभम हॉस्पिटल पर प्रशासन ने लटकाया ताला, यह था आरोप...


वाराणसी,भदैनी मिरर। बड़ागांव कस्बे में अवैध तरीके से संचालित शुभम हॉस्पिटल को उप जिलाधिकारी पिण्डरा जयप्रकाश द्वारा सोमवार के अस्पताल के संचालन को बंद करा दिया गया। गौरतलब है कि ग्राम सभा कुसमुरा थाना बड़ागांव निवासिनी मृतिका अकबरी पत्नी जमीरुल बच्चा पैदा होने के संबंध में विगत वर्ष 19 मई को शुभम हॉस्पिटल बड़ागांव में ऑपरेशन कराया था। इस संबंध में थाना बड़ागांव में शुभम हॉस्पिटल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया था।


शुभम हॉस्पिटल के विरुद्ध मुख्य चिकित्सा अधिकारी जांच आख्या उपरांत शुभम हॉस्पिटल को अवैध ढंग से संचालित किया जाना पाये जाने पर  कार्रवाई उप जिलाधिकारी पिण्डरा द्वारा सुनिश्चित करायी गयी।