अभिषेक कुमार झा बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विशेष आमंत्रित सदस्य

अभिषेक कुमार झा बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विशेष आमंत्रित सदस्य

वाराणसी, भदैनी मिरर। सपा कार्यकर्ता अभिषेक कुमार झा को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किया गया है। इसके साथ ही सपा प्रदेश कार्यालय से 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भी दिशा-निर्देश दिया गया।

विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने पर अभिषेक झा ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी वफादारी से निभाने का संकल्प लिया।अभिषेक कुमार झा के विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, ज़ीशान अंसारी, रजत श्रीवास्तव, तनुज पांडेय, रितेश राय, पंकज सेठ, अनिल यादव आदि ने बधाई दी।