महिलाओं ने बढ़ाएं मदद के हाथ, जरूरतमंदों में बांटे गर्म कपड़े...

Women extended their helping hand, distributed warm clothes among the needyमहिलाओं ने बढ़ाएं मदद के हाथ, जरूरतमंदों में बांटे गर्म कपड़े...

महिलाओं ने बढ़ाएं मदद के हाथ, जरूरतमंदों में बांटे गर्म कपड़े...

वाराणसी,भदैनी मिरर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए है। वाराणसी जिला सचिव सीमा विज के नेतृत्व में महिलाओं ने एकत्र किए गए गर्म कपड़ों का चौकाघाट और ब्रिज के नीचे गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ो का वितरण किया गया। 

संस्था से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि हम केवल महिलाओं के लिए नहीं बल्कि मानवता के लिए काम करते है। यह समाज हम सबका परिवार है, हर व्यक्ति यदि अपनी जिम्मेदारी समझने लगे तो आज कोई व्यक्ति ठंड से ठिठुरेगा नहीं, कोई भूखे भटकेगा नहीं। हर व्यक्ति को अपने-अपने स्तर पर हमेशा सार्थक प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सीमा, साधना, सपना, सत्येंद्र और मनोज की उपस्थिति रही।