अस्सी घाट पर वंदे मातरम् समिति ने वीर सपूतों का किया श्राद्ध

पितृपक्ष में प्रणाम वन्दे मातरम् समिति द्वारा शुक्रवार को अस्सी घाट पर वीर सपूतों के लिए किया गया श्राद्ध तर्पण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की गई।

अस्सी घाट पर वंदे मातरम् समिति ने वीर सपूतों का किया श्राद्ध

वाराणसी, भदैनी मिरर।  पितृपक्ष में प्रणाम वन्दे मातरम् समिति द्वारा शुक्रवार को अस्सी घाट पर वीर सपूतों के लिए किया गया श्राद्ध तर्पण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की गई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने बताया की मां गंगा की यह पावन नगरी है और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूत हमारे पितामह हैं। इसलिए अपने पितामह की आत्मा की शांति के लिए इस पावन नगरी में हमने उनके श्राद्ध तर्पण का निर्णय लिया है। उसी के तहत आज देश के वीर सपूतों का श्राद्ध कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की गई है।