काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर जुटेंगे सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, PM करेंगे क्रूज पर संवाद...

Chief Ministers of all BJP ruled states will gather on the inauguration of Kashi Vishwanath Dham. PM will communicate on cruise. काशी और आयोध्या को लेकर भाजपा अपना संकल्प पूरा करते हुए दिखाना चाहती है, हिंदुत्व और संस्कृति को धार देने के लिए पहले सभी मुख्यमंत्री शिव की नगरी काशी आएंगे फिर राम की नगरी आयोध्या जाएंगे।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर जुटेंगे सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, PM करेंगे क्रूज पर संवाद...
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का शिखर। फोटो-भदैनी मिरर

वाराणसी,भदैनी मिरर। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का न्यौता अब भाजपा शासित राज्यों के मुखियाओं को भेजा गया है। यह पहला अवसर होगा जब भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग क्रूज में बैठकर जल विहार करेंगे। उसके बाद सभी मुख्यमंत्री राम की नगरी आयोध्या जाएंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसम्बर को श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे, जिसके बाद शाम को क्रूज से घाटों की अलौकिक छटा को निहारेंगे। इसके साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और काशी के विकास मॉडल को दिखाना ही मकसद है। लोकार्पण के लिए महीनों चलने वाले 'दिव्य काशी भव्य काशी' अभियान को अब अयोध्या से जोड़ा जा रहा है। जिसके तहत 14 दिसम्बर को सभी मुख्यमंत्री आयोध्या जाएंगे।

संबंधित खबरें- 247 महापौर करेंगे काशी भ्रमण, PM करेंगे संबोधित, तैयारियां शुरु...

ढाई घंटे क्रूज पर रहेंगे PM

आधिकारिक सूत्रों की माने तो भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढाई घंटे का वक्त क्रूज पर बिताएंगे। इस दैरान वह सभी मुख्यमंत्रियों संग संवाद करेंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को सभी मुख्यमंत्री सुशासन पर पीएम के सामने अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। 

राजनैतिक लोगों की मानें तो पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले भाजपा हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को धार देने में जुटी है। देश का दिल कहे जाने वाले यूपी पर पूरे देश की निगाहें हैं, ऐसे में काशी और अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण को भाजपा अपने एजेंडे को पूरा करने के रूप में प्रस्तुत करेंगी। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को काशी के बाद अयोध्या ले जाकर भाजपा अपनी संकल्प शक्ति का संदेश देना चाहती है।