सामाजिक संस्था ने जेल अधीक्षक को किया सम्मानित... 

सामाजिक संस्था ने जेल अधीक्षक को किया सम्मानित... 

वाराणसी, भदैनी मिरर। बच्चे, महिलाओं, बुजुर्गों और असहायों के लिए निरंतर काम कर रही कंचनपुर चितईपुर की सामाजिक संस्था सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट ने जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी को सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के जुड़े लोगों ने कहा कि बतौर जेल अधीक्षक जब से पवन त्रिवेदी ने कार्यभार संभाला है, जेल में शांति व्यवस्था कायम है। जेल अधीक्षक को श्री काशी अमृतधारा अलंकरण और सुदामा श्रम वीर सम्मान से सम्मानित किया गया है।


ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम ने कहा कि यह सम्मान संस्था के वार्षिक आयोजन के तहत दी गई है। आगे भी हम उन कर्मयोगियों को सम्मान देंगे जो समाजसेवा में निरंतर अपना योगदान दे रहे है साथ ही अपने कार्यों से जनता के दिलों पर राज कर रहे है। जेल अधीक्षक को सम्मान देते वक्त राट्रीय प्रभारी  डा. सुभाष चन्द्रा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीनदयाल सिंह भी मौजूद रहे।